भीगे काले चने में कितना प्रोटीन होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 11:12

100 ग्राम काले चने में 15 ग्राम प्रोटीन होता है.

भीगे काले चने खाने के फायदे

- भीगे चने में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज और अपच जैसी शिकायत से छुटकारा मिलता है।

- जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) कमजोर होती है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह भीगे काले चने का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

- भीगे काले चने खाने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से कमजोरी महसूस नहीं होती है।

- भीगे काले चने खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि भीगे काले चने में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

- भीगे काले चने कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मददगार साबित होते हैं। क्योंकि भीगे काले चने में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। जिसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल होता है। साथ ही हार्ट भी हेल्दी रहता है।

- भीगे काले चने का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काले चने में मैंगनीज, विटामिन्स और भी कई तरह के तत्व मौजूद होते हैं। जो स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करते हैं।

- भीगे काले चने का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि भीगे काले चने खाने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info